दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने पिता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं और इसके साथ ही एक प्यारा सी नोट भी बाबिल ने अपने पिता के लिए लिखा है।

बाबिल ने फोटो के कैप्शन में लिखा है मैं सोचता हू मेरे पिता दुनिया के सबसे बेहतर अभिनेताओं में से एक थे लेकिन सच्चाई ये भी है , कि वे इससे भी अच्छे पिता और दोस्त थे।

कभी-कभी ऐसा होता है, कि मैं बहुत थक जाता हूं और रोता हूं और इस तरह की पीड़ा अपने शरीर में महसूस करता हू जो स्वयं और किसी व्यक्ति के जीने का भ्रम और जीने का कष्ट बन जाता है। 

आप जानते हैं हम इस बारे में घंटों बात किया करते थे  अपने अस्तित्व के संकट को लेकर रात-रात भर जागना । हम जीते हैं हम मरते हैं और रहस्यमयी तरीके से अपनी आत्मा की गहराई में डूब जाते हैं ,सभी अपने अंत का इंतज़ार कर रहे हैं।