राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी कर ली है। राखी और आदिल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राखी की शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर राखी की प्रेग्नेंसी को लेकर भी अटकलें शुरु हो गई हैं, तो क्या सच में राखी आदिल के बच्चे की मां बनने वाली हैं?

राखी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर लोगों को चौंका दिया था। अब राखी सावंत से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है, कहा जा रहा है कि राखी सावंत आदिल दुर्रानी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बारे में जब राखी से सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह आदिल दुर्रानी से प्रेग्नेंट हैं? तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा- नो कमेंट।

राखी ने अपनी कोर्ट मेरिज की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें आदिल और राखी मैरिज सर्टिफिकेट साइन करते देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे को बरमाला पहनाते हुए भी देखे जा सकते हैं। राखी ने अपने मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीर भी शेयर की जिससे पता चलता है कि शादी पिछले साल 29 मई को ही हुई थी।

44 वर्षीय राखी सावंत ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आखिरकार, मैं बहुत उत्साहित हूं, मैं शादीशुदा हूं, आदिल के लिए मेरा प्यार हमेशा और बिना शर्त है।

शादी के वीडियो में राखी सावंत लाल और गुलाबी रंग के प्रिंटेड शरारा में सिर पर दुपट्टे डाले नजर आ रही हैं। जबकि आदिल ने ब्लैक शर्ट और डेनिम पहना हुआ है।