अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दोनों को एक दिवाली पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया। पार्टी की तस्वीरें वायरल होने के बाद से इंटरनेट पर तहलका मच गया है। अनन्या और आदित्य ने पार्टी में अलग-अलग एंट्री की थी, लेकिन आने के बाद दोनों एक साथ नज़र आए।
पार्टी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिसमें कपल अकेले खड़े होकर बातचीत में मग्न दिखाई दे रहा है। वायरल तस्वीर ने उनकी डेटिंग की अफ़वाहों को फिर से हवा दे दी है।
गुरुवार को, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर, मनीष मल्होत्रा ने एक भव्य दिवाली पार्टी आयोजित की थी। शोबिज की कई हस्तियां मलाइका अरोरा, सुहाना खान, माधुरी दीक्षित, रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों ने भी पार्टी में शिरकत की। लेकिन पार्टी की सारी की सारी लाइम लाइट तो अन्नया और आदित्य रॉय कपूर ने चुरा ली। दोनों ने ब्लैक एथनिक आउटफिट में ट्विन किया और सभी का ध्यान खींचा। कपल को एक साथ देखकर दोनों के अपने रिश्ते को ऑफीशियल किए जाने को लेकर भी यूजर्स ने कयास लगाने शुरु कर दिए हैं।
एक यूजर ने लिखा, "वे एक साथ कितने प्यारे लग रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "तो उसने आदित्य की वजह से ईशान को छोड़ दिया।" एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "मतलब जो गॉसिप चल रहा है, वो सही है"। एक यूजर ने यह भी लिखा, 'थोड़ी सी केमिस्ट्री की कमी।
इससे पहले, जब अनन्या कॉफ़ी विद करण में दिखाई दी थीं तो उनसे अभिनेता ईशान खट्टर के साथ उनके अफवाह भरे संबंधों और अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ डेटिंग अफवाहों के बारे में पूछा गया। अनन्या ने फिशी से जवाब देते हुए कहा कि वह बीती बातों पर ध्यान नहीं देना चाहती। एक्ट्रेस ने आगे अपने नवीनतम क्रश का खुलासा किया और कहा, "मुझे आदित्य रॉय कपूर हॉट लगते हैं।" करण जौहर ने अनन्या पांडे से आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके संबंधों के बारे में भी पूछा। हालांकि, यह सवाल पूछने पर एक्ट्रेस ने टुप रहना ही ठीक समझा था