मध्यप्रदेश के बंसल ग्रुप पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने छापामारी की है। आयकर विभाग की टीम ने भोपाल-इंदौर और मंडीदीप के 40 ठिकानों पर सुबह सर्चिंग शुरू की। बताया जा रहा है कि सर्चिंग के लिए आयकर विभाग की की टीम रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगी हुई गाड़ियों से पहुँची हैं। 

आयकर विभाग की कार्रवाई सुबह छह बजे शुरू हुई है। विभाग की टीम के बंसल ग्रुप के सुनील बंसल और अनिल बंसल के घर पहुँचने की भी खबर है। बंसल ग्रुप ने ही राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का काम किया है। 

बंसल ग्रुप अस्पताल, रियल स्टेट, एजुकेशन समेत कई सेक्टर में काम कर रहा है। समूह ने आयुष्मान हॉस्पिटल को खरीदा है अब उसका संचालन बंसल हॉस्पिटल के नाम से किया जा रहा है। हॉस्पिटल से जुड़े जुड़े दो डॉक्टरों के ठिकानों पर भी टीम के छापेमारी किये जाने की खबर है।