भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग की साधिकार समिति ने पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुसंधान विद्यापीठ जबलपुर को तिलवारा घाट के निकट नर्मदा नदी से 0.11 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया है।
इसी प्रकार, मेसर्स महान एनरजेन लिमिटेड जिला सिंगरौली को आवंटित 26 मिघमी जल के अतिरिक्त 2 गुणित 800 मेगवाट की अतिरिक्त यूनिट हेतु रिहन्द जलाशय से 36 मिघमी वार्षिक जल आवंटित किया गया है।
वहीं मेसर्स आईजी बैरिज प्रालि मुम्बई को ग्राम घाट पिपरिया तहसील अमरवाड़ा जिला छिन्दवाड़ा में स्थित ब्लूबैरी फ्रूट्स क्राफ्ट के लिये रीछननाला चिमौआ जलाशय से आवंटित जल की मात्रा 0.054 मिघमी को संशोधित कर अब 0.12 मिघमी वार्षिक किया गया है।
उक्त तीनों मामलों में संबंधित कंपनियों को एक माह के जल कर तथा उपकर के समतुल्य आवंटन शुल्क नगद जमा करना होगा तथा दो माह के जलकर तथा उपकर के समतुल्य धरोहर राशि भी नगद जमा करना होगा और एक माह के अंदर क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री के साथ अनुबंध करना होगा।