ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में फंसी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनको 215 करोड़ की वसूली (रंगदारी) के केस में आरोपी बनाया गया है लेकिन उन्हें अभी तक गिरफ्तार् नही किया गया है। कहा जा रहा है की ईडी जैकलीन के खिलाफ आज ही चार्जशीट दाखिल करेगी। बता दें कि ईडी ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंधों को लेकर जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ भी कर चुकी है। हाल ही में ईडी ने उनकी 12 लाख की एफडी भी अटैच की थी। हालाकिं इस मामले में जैकलीन गवाह के रूप में पहले ही अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं।
क्या है ठग सुकेश चंद्रशेखर मामला ?
दिल्ली जेल में बंद रहते हुए ठग सुकेश चंद्रशेखर पर महिला से 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे थे। मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि सुकेश ने इन्ही पैसो से जैकलीन को महंगे गिफ्ट जैसे डायमंड ज्वेलरी, 52 लाख का घोडा समेत कई अन्य कीमती गिफ्ट दिए थे। ईडी का ऐसा मानना है कि जैकलीन फर्नांडीज को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि ठग सुकेश एक अपराधी है। अभिनेत्री को यह तक पता था कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। जिसके बाद ईडी ने उन पर कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क कर लिया है। चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी पिंकी ईरानी ने जैकलीन की मुलाकात सुकेश से करवाई थी। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी की मदद से ही जैकलीन तक महंगे गिफ्ट और कैश पहुंचाए।
बॉलीवुड पर भी होगा असर
ईडी के जैकलीन को 215 करोड़ के मामले में आरोपी बनाने का असर बॉलीवुड पर भी होगा। दरअसल एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के पास दो बड़े बजट की फिल्मे हैं। जिसमें अक्षय कुमार की 80 करोड़ की बजट वाली फिल्म 'रामसेतु' सहित कई अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं। जिसमे बॉलीवुड का करोड़ो रुपए लगा हुआ है।