सिने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस फिर से एक बार ED के सामने पेश हुईं। दिल्ली पुलिस के ED  विंग यानी कि आर्थिक अपराध शाखा ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखर केस में दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कहा जा रहा है, कि ED ने जैकलीन से पूछे जाने वाले सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है।

मामले में खास तौर पर जैक्लीन से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ की गई। इस मामले में सुकेश भी शामिल हैं। ED ने इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस को सोमवार को समन जारी करते हुए और पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस को सुबह 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित EOW ऑफिस में आने के लिए कहा गया था।

जैकलीन को पहली बार 29 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते जैकलीन पूछताछ में शामिल नहीं हो सकी थीं। इसके बाद 14 सितंबर को पूछताछ के लिए फिर से आने के लिए समन जारी किया गया। पुलिस जैकलीन से सुकेश के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी सवाल-जवाब कर सकती है। जैकलीन से उनकी सुकेश के साथ हुई मीटिंग्स को लेकर भी सवाल किया जा सकता है। जैसे कि वो  सुकेश के साथ कितनी बार मिलीं। पूछताछ के लंबे समय तक भी चलने की संभावना है, इसी लिहाज से एक्ट्रेस को पहले से ही इस बात की सूचना दे दी गई है, कि वो दिल्ली में अपने रुकने- ठहरने का इंतजाम करके आएं।