बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में खुद को आरोपी बनाए जाने पर नाराजगी जताई है,  वहीं एक्ट्रेस नोरा फतेही को गवाह बनाए जाने पर भी उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाया है। 

जैकलीन ने PMLA के अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष एक याचिका में कहा है कि यह बात काफी हैरान करने वाली है, कि 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में उनकी तरह ही कुछ अन्य हस्तियों जैसे की नोरा फतेही को भी मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने धोखा दिया था। जैकलीन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उपहार प्राप्त करने वाली अन्य हस्तियों को गवाह बनाया जाता है जबकि उन्हें एक आरोपी बनाया गया है उन्होंने ईडी पर अपने साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। 

जैकलीन ने कहा कि मैने हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और आज तक सभी समन में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सारी की सारी जानकारी ईडी को दी है। वहीं जैकलीन का कहना है कि उनका किसी अपराध से कोई संबंध नहीं है।