इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर की ब्लैक साड़ी पहने हुए तस्वीरें वायरल हैं। जाह्नवी कपूर एक ब्लैक साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। जाह्नवी अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई कॉमेडी फिल्म 'गुड लक जैरी' का प्रमोशन कर रही थीं।

जाह्नवी इन मोनोक्रोम तस्वीरों में बेहद आकर्षक नज़र आ रही हैं। जान्हवी कपूर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में बीते ज़माने की एक्ट्रेस की तरह लग रही है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि जाह्नवी की फ़िल्म गुड लक जैरी हाल ही में रिलीज़ हुई है। सिद्धार्थ सेनगुप्ता की यह फिल्म नयनतारा अभिनीत तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला की रीमेक है। गुड लक जेरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ओटीटी रिलीज हुई थी।

फ़िल्म की कहानी एक लड़की जैरी पर ही आधारित है। जाह्नवी कपूर फिल्म में जैरी के किरदार में हैं जो अपनी मां के कैंसर के इलाज के लिए पैसे कमाने के लिए कोकीन की तस्करी और सप्लाई का काम करती है।