मुंबई. जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' से बालीवुड में एंट्री की थी. 2018 में रिलीज हुई इस मूवी के बाद वे 4 साल इंडस्ट्री में बिता चुकी हैं. हालांकि जहां जाह्नवी की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ रही है, वहीं ईशान लाइमलाइट से गायब से होते जा रहे. वैसे दोनों एक्टर्स अब जल्द ही अपनी-अपनी नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
अदाकारा जाह्नवी जहां अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतने का प्रयास करती है, वहीं वे अपने फैशन को भी हमेशा अप-टू-डेट रखती हैं. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का फैशन सेंस बहुत यूनिक है। वे अपने स्टाइलिंग सेंस से हमेशा ही इंप्रेस करती हुई दिखती हैं। यही कारण है कि हर एक आउटफिट में जान्हवी को फैंस पसंद करते हैं. फिर चाहे उनके पार्टी लुक्स हों या फिर किसी इवेंट में उनका बोल्ड अंदाज हो।
जान्हवी ने अपनी बॉडी को इस तरह फिट बनाया है जिसके ऊपर टाइट फिटिंग क्लोद्स बहुत ज्यादा जंचते नजर आते हैं। आपके लिए उनका ऐसा ही एक लुक हम भी लेकर आए हैं। उनके ये फोटोज इंस्टाग्राम @janhvikapoor पर भी हैं.
जान्हवी कपूर इन दिनों यूरोप में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। वहां से उन्होंने खूबसूरत लुक्स शेयर किया है। खूबसूरत वादियों के बीच से उन्होंने अपना हॉट लुक शेयर किया है, जिसमें वह ब्राउन कलर के आउटफिट्स में गजब की सुंदर और आकर्षक दिखाई दे रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस ने कुछ ऐसे ही कमेंट किए हैं. ये चिक लुक पूरी तरह से उनकी फिगर को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। उन्होंने पहाड़ों पर बैठे हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
जान्हवी ने अपने इस टॉप के साथ लाइट ब्राउन कलर के कम्फर्टेबल फ्लेयर्ड जॉगर्स मैच किए जोकि बहुत ही बढ़िया लग रहे हैं। यह लुक भले ही मोनोक्रोमैटिक है लेकिन स्टाइल जरा भी कम नहीं। जान्हवी ने अपने इस आउटफिट के साथ बैकग्राउंड ऐसा चुना जो उनके लुक में चार चांद लगाता दिख रहा था।