जान्हवी कपूर ने अनुपमा सीरियल के एक ट्रेंडिंग सीन पर बनाई गई रील वायरल हो गई है। यह सीन मूल रूप से रूपाली गांगुली द्वारा किया गया था। 

जान्हवी कपूर, जिन्हें हाल ही में गुड लक जेरी में देखा गया था, अक्सर कुछ न कुछ डिफरेंट करती रहती हैं। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जान्हवी कपूर ने अनुपमा के वायरल 'आपको क्या' डायलॉग पर रील बनाई है। इससे पहले उन्होंने नागिन 6 से तेजस्वी प्रकाश के सीन को रीक्रिएट किया था। 

अनुपमा पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं जान्हवी कपूर ने रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज़ किया है जिसमें कि बैकग्राउंड में रूपाली गांगुली का डायलॉग सुनाई देता है । रील में जान्हवी को अपनी टीम के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। ये डायलॉग इस प्रकार है, "मैं घूमूं, फिरूं, नाचूं, गाऊं, हसूं, खेलूं, बाहर जाऊं, अकेली  जाऊं, किसी और के साथ  जाऊं, जहां जाना हो जाऊं, जब जाऊं, जैसे भी जाऊं, आपको क्या?"" 

इस सीन पर पहले भी कई रीलें बनाई गई हैं और यहां तक ​​कि जाह्नवी भी खुद को इस ट्रेंड इफेक्ट होने से नहीं रोक पाईं।