अमिताभ बच्चन और रेखा की कथित प्रेम कहानी 'सिलसिला' को सभी जानते हैं। ऐसा तब से हो रहा है जब से उनके रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर गॉसिप सुर्खियों में आई थी, हालांकि बिग बी कभी भी इससे जुड़ा कुछ भी नहीं बताया। वहीं बर्थडे गर्ल रेखा ने एक बार अपने कई इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने 1978 में दिए एक थ्रोबैक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने अमिताभ की पत्नी जया बच्चन को रोते हुए देखा था। जबकि वो प्रकाश मेहरा की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर देख रही थीं।

1978 में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने बच्चन परिवार के साथ एक प्रोजेक्शन रूम के में मुकद्दर का सिकंदर फ़िल्म देखी था। जब वे मुकद्दर का सिकंदर का फ़िल्म देखने आए थे तो वह उन्हें ही देख रही थी। रेखा ने यह भी बताया कि जया आगे की लाइन में बैठी थीं जबकि अमिताभ अपने माता-पिता के साथ पीछे की पंक्ति में बैठे थे। वे रेखा को उतनी स्पष्ट रूप से नहीं देख पाए, जितना वह उन्हें देख सकती थी। अपने रोमांटिक दृश्यों के दौरान, उन्होंने जया को आंसू बहाते हुए देखा था।

1978 के बाद उन्होंने तब तक एक साथ काम नहीं किया जब तक कि यश चोपड़ा ने रेखा, अमिताभ और जया को सिलसिला (1981) में एक साथ कास्ट किया था। आगे रेखा ने खुलासा किया कि इसके बाद उन्होंने  फ़िल्म इंडस्ट्री में कई लोगों को ये कहते सुना था कि अमिताभ अब उनके साथ आगे काम नहीं करेंगे। रेखा ने  बताया कि एक्टर ने अपने निर्माताओं को स्पष्ट कर दिया था कि वे गे रेखा के साथ काम नहीं करेंगे।

चारों ओर दोनों के अपेयर को लेकर चर्चाएं थीं। जिसकी वजह से जया और रेखा के बीच एक खाई बन गई थी इससे पहले दोनों दोस्त थीं। 1990 के दशक में सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में, रेखा ने यह कहते हुए इनकार किया कि दोनों के बीच अनबन थी। जया दीदीभाई को बुलाते हुए उन्होंने कहा कि जया बहुत मेच्योर हैं।