बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ियों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 15 साल हो चुके हैं। दोनों 20 अप्रैल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को लेकर कुछ लोग बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो, इन दोनों की शादी से खुश नहीं थे।

ऐसे ही लोगों की लिस्ट में मॉडल और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का भी नाम शामिल है। दोनों की शादी रोकने के लिए जाह्नवी कपूर ने मीडिया के सामने अपनी कलाई काट ली । दरअसल, जाह्नवी का दावा था कि उनकी अभिषेक बच्चन से पहले ही शादी हो चुकी है और वो अभिषेक की पत्नी है। उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन में एक केस फाइल करने की भी कोशिश की थी।

एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने अभिषेक पर यह इल्जाम लगाया कि उन्होंने जाह्नवी को बहुत बड़ा धोखा दिया है। बता दें कि शुरू में ये बात थोड़ी दबी हुई थी लेकिन फिर जब अभिषेक बच्चन ने आरोपों को झुठलाया तो, इस मॉडल ने अभिषेक के घर के बाहर पहुंचकर ही अपनी कलाई काटकर अभिषेक के लिए अपने प्यार को साबित करने की कोशिश की।

हालांकि ये बात श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर  के बारे में नहीं बल्कि पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस रही जाह्नवी कपूर से रिलेटेड है। इस एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘दस’ में काम किया था।