झारखंड के बोकार में एक अधेड़ व्यक्ति धर्म और नाम छुपाकर नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए उसके घर पहुंच गया। जयमाला होने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, जिसे देखकर दूल्हा भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने परिजनों को बताया कि आरोपित पहले भी जेल जा चुका है।
अधेड़ उम्र के शख्स ने लड़की के गरीब परिवार वालों को पुलिस अधिकारी बताकर बरगलाया, जिसके बाद घरवाले भी शादी के लिए राजी हो गए। घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की है।
एक अधेड़ उम्र का शख्स बारात लेकर लड़की के घर शादी के लिए पहुंचा और वरमाला की रस्म भी हुई, लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही है, जिसे रोकने के लिए पुलिस विवाह स्थल पर पहुंची, इसके बाद दूल्हा वहां से भाग खड़ा हुआ।