पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की अटकले सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाक़ात के बाद ये तक खबरे आई थी कि कमलनाथ जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि कमलनाथ ने PM मोदी से मिलने का समय मांगा है। 

अटकलों में तो यहाँ तक कहा गया कि PM मोदी  सप्ताह कमलनाथ को मिलने का वक़्त भी दे दिया है। अब इन ख़बरों को लेकर कांग्रेस ने फिर अपना पक्ष रखा है। कमलनाथ और प्रदेश कोंग्रस के मीडिया सलाहकार पियूष बबेले ने सोशल मीडिया पर इस खबर का खंडन किया है। 

उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया पर षड्यंत्र पूर्वक इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है और वह 21 जनवरी को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। यह खबर पूरी तरह षड्यंत्रकारी है। माननीय कमलनाथ जी ना तो प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं और ना ही उन्होंने मिलने के लिए समय मांगा है। इसके अलावा 21 जनवरी को वह दिल्ली में भी नहीं है।

पियूष बबेले ने आगे लिखा कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक संगठित साजिश के तहत पिछले कुछ दिन से लगातार कमलनाथ जी के विषय में झूठी और बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस तरह की हरकतें अत्यंत निंदनीय हैं।