गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख समाज द्वारा देशभर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान इंदौर के खालसा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर संबोधन भी दिया था। अब इस कार्यक्रम से जुड़ा हुआ एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में सिख समाज से आने वाले प्रसिद्ध कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने सिख दंगों का जिक्र कर सियासत को गरमा दिया। उन्होंने आयोजन के सचिव राजा गांधी को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि शर्म करो गांधी जिसने सिखों के घर बर्बाद कर दिए जो 1984 का दोषी है। तुम उसके गुणगान गा रहे हो। इस वीडियो पर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।  

 

बीजेपी ने इस वीडियो के ज़रिये कमलनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ का फटा हुआ बैनर वायरल करते हुए आरोप लगाया है कि सिख समाज ने कार्यक्रम में कमलनाथ का जमकर विरोध किया। उन्होंने सिख दंगों का जिक्र कर कांग्रेस पर सवाल उठाये हैं।