बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मधुर भंडारकर की फिल्म में एंट्री मिल सकती है। कंगना रनौत फिलहाल उनकी आने वाली फ़िल्म इमरजेंसी की शूटिंग में बिज़ी हैं। फिल्म में कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी।
चर्चा है कि मधुर भंडारकर, कंगना रनौत के साथ एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर होगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक महिला केंद्रित फिल्म होगी। मधुर भंडारकर इस फिल्म में महिला लीड किरदार के लिए कंगना रनौत को लेना चाहते हैं।
फिलहाल मधुर भंडारकर अपनी फिल्म‘बबली बाउंसर'की रिलीज के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। आपको बता दें मधुर भंडारकर की फिल्म‘बबली बाउंसर'में तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
गौरतलब है, कि मधुर भंडारकर संजीदा मुद्दों को रुपहले पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फ़िल्मे एक विशेष वर्ग द्वारा काफी पसंद की जाती हैं।