बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। कंगना इस फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नज़र आ रही हैं। सफेद बाल, चेहरे पर हल्की-हल्की झुरिर्यां पोस्टर में कंगना का एक अलग ही अंदाज़ नज़र आ रहा हैं। 

इस पोस्टर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, है ‘इमरजेंसी का फर्स्ट लुक पेश है। दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण। ‘इस तस्वीर के अलावा कंगना ने फिल्म की एक झलक भी दिखाई है।

कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 1971 की एक घटना दिखाई गई है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इंदिरा गांधी को उनके ऑफिस में तमाम अफसर मैडम की जगह ‘सर' कहकर संबोधित करते थे। फिल्म ‘इमरजेंसी' 25 जून 2023 को रिलीज होगी।