कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। किसान आंदोलन सहित तमाम सामाजिक मुद्दों पर कंगना ने बेखौफ होकर अपनी राय रखी हैं। पिछले कुछ समय से यह भी अटकलें लगाई जा रही थी कि कंगना रनौत राजनीति में एंट्री कर सकती हैं, इस लिए कंगना लगातार राजनीतिक विषयों पर लगातार बोलती हैं।
कंगना रनौत से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार बॉलीवुड में राज करने वाले कुछ निर्माताओं और सितारों पर सीधे तौर पर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया था और सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड को ठहराया था। सुशांत की मौत के बाद मुंबई की राजनीति में भी हलचल मच गई थी।
इस मामले से कुछ राजनेताओं के भी नाम जोड़े जा रहे थे। इस दौरान कंगना ने मौजूदा उद्धव सरकार पर भी निशाना साधा था। इसके बाद लगातार महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच वाद-विवाद की खबरें आती रही।
लगातार सुर्खियों में बनीं रहने वाली कंगना से जब उनके राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछ गया तो रनौत ने कहा, "मेरे पास एक नया करियर शुरू करने की क्षमता नहीं है, लेकिन मैं राजनीति में अपनी रुचि को ध्यान में रखते हुए हमेशा अच्छी फिल्म बनाऊंगी।
अभिनेत्री ने कहा कि वह एक देशभक्त हैं और हमेशा उन लोगों को बढ़ावा देंगी जो "देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं एक देशभक्त हूं... मैं अपने काम में बहुत व्यस्त हूं और हमेशा उन लोगों का समर्थन करूंगी जो देश के लिए अच्छा कर रहे हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों।