कंगना रनौत की आगामी फ़िल्म 'इमरजेंसी' मे अनुपम खेर का फर्स्ट लुक सामने आया है। अनुपम खेर इस मूवी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भूमिका में नज़र आएंगे। खास बात ये है, कि अनुपम खेर की ये 527 वीं फ़िल्म होगी।
एक निडर होकर सवाल करने वाले देश की बड़ी शख्सियत जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभाने को लेकर अनुपम भी खासे उत्साहित हैं। फ़िल्म में एक विद्रोही की भूमिका निभाने के लिए अनुपम भी काफी खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।
अभी हाल ही में इमरजेंसी फ़िल्म का शार्ट टीज़र सामने आया था। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। कंगना इस फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में कंगना इंदिरा गांधी बनी हुई थीं। मणिकर्णिका के बाद कंगना का डायरेक्टर के तौर पर दूसरा प्रोडक्शन।