कनाडा और अमेरिका का टूर करने के बाद अब टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर वापसी कर रहा है। शो इस बार अपना चौथा सीजन लेकर आ रहा है, जो पहले से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। इसके साथ ही पुराने कैरेक्टर्स में भी बदलाव होने वाले हैं, लेकिन शो में किसी की किस्मत खुलने वाली है तो वो हैं कपिल शर्मा क्योंकि इस बार उन्हें टीवी की एक बेहद ही हॉट एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाने का मौका मिलेगा।

द कपिल शर्मा शो में,सुमानो को छोड़ कपिल शर्मा इस बार एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े से चक्कर चलाते नजर आएंगे। सृष्टि टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। वे अब तक कई फेमस सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, इनमें छोटी बहू, इश्कबाज, पुनर्विवाह और बैरी।

पिया जैसे शोज शामिल हैं। इसके अलावा सृष्टि 2018 में टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 12 का भी हिस्सा रही थीं और शो ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी भी दिलाई थी। हाल ही में द कपिल शर्मा शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में सृष्टि रोडे के किरदार को इंट्रोड्यूस करते हुए दिखाया गया है कि वे कप्पू के लव इंटरेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। जिनके साथ कपिल फ्लर्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

द कपिल शर्मा शो के पुराने किरदारों की बात करें तो चंदू चाय वाला इस बार चाय नहीं बेचेगा क्योंकि प्रोमो में वे साउथ इंडियन के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, द कपिल शर्मा शो छोड़ने वालों की बात करें तो इस लिस्ट में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के नाम शामिल हैं। इनके पहले सुनील ग्रोवर, अली असगर और उपासना सिंह भी शो को अलविदा कह चुके हैं।