करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक ऐसे कपल हैं, जो हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते है। हाल ही में दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों फिर से लिप-लॉक करते दिखाई दे रहे हैं।

 
करण-तेजस्वी को जब भी मौका मिलता है, दोनों साथ में क्वालिटी टाइम सपेन्ड करते हैं। हाल ही में दोनों की कॉमन फ्रेंड वैनेसा की बर्थ डे पार्टी में  एक साथ स्पॉट किया गया। जहां दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे।

तेजस्वी को नहीं पता था कि वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला वह बोलने लगी की इसे प्लीज पोस्ट मत करना..... मत करना। बड़ी बात यह है कि तेजस्वी नहीं चाहती थीं कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर आए, वहीं करण को इसके सोशल मीडिया पर आने से कोई दिक्कत नहीं थी।  

यह पहली बार नहीं है जब करण और तेजस्वी का कोई इंटीमेट वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी उनकी इस तरह की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। फैन्स भी दोनों के वीडियो को खूब पसंद करते हैं।