कॉफी विद करण 7 के अगले एपिसोड में आमिर खान और करीना कपूर खान अपनी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा का एक इंटरेस्टिंग साइड लेकर आने वाले हैं। वहीं करण जौहर ने भी एक मज़ेदार बात कही है, करण ने कहा, 'मेरे शो में सिर्फ काम पर चर्चा करने कोई नहीं आता है।

आमिर खान और करीना कपूर खान 4 अगस्त को कॉफी विद करण में एक साथ नजर आएंगे और अगर आपको लगता है कि ये एपिसोड केवल उनकी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा के बारे में होगा, तो हम आपको बता दें ये फ़िल्म से ज़्यादा उनके काम के बारे में होगा। 

इस एपिसोड में करण आमिर के व्यक्तित्व के कई मजेदार पहलुओं को उजागर करते नज़र आएंगे। जिनकी चर्चा पब्लिकली करने से हमेशा बचा जाता है।

करण के एक करीबी सूत्र का कहना है, "कोई भी एक्टर करण के शो पर अपनी फिल्म का प्रचार करने नहीं आता। आमिर ने सोचा कि वो अपनी फिल्म के बारे में पूरी तरह से नहीं तो मुख्य रूप से बात करने जा रहे हैं। लेकिन करण ने बातचीत में से अधिकांश बातों को काट दिया है और केवल रोमांच ही परोसा है।
करण का कहना है कि, ''मेरे शो पर कोई सिर्फ काम की चर्चा करने नहीं आता।''

कॉफी विद करण पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना और ज़ोया अख्तर के आर्चीज़ कॉमिक्स कन्वर्जन आर्चीस के कलाकारों के गेस्ट बनने की बात को झुठलाते हुए करण ने कहा,  "मैं अपने शो के लिए इंटरेस्टिंग गेस्ट तलाशता रहता हूं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है, कि आर्चीस स्टार अगले गेस्ट होंगे।"