करीना कपूर खान की खूबसूरती की चर्चा देश-विदेश में भी होती है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। करीना अपनी फिल्म के अलावा अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर करीना ने अपने सिजलिंग अवतार से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह लाल और सफेद धारियों वाली स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने मल्टी शेड की शर्ट भी कैरी की है। जिसे सामने से खुला रखा है। वह अपने ब्रालेट फ्लोट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
इसके साथ उन्होंने मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है. करीना ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जो उनके फोटोशूट का है। इसमें करीना के अलग-अलग रूप हैं। फैंस ने उनके इस अवतार को खूब पसंद किया है। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आएंगी।