बेंगलुरु में एक फ्लैट इनकम टैक्स की रेड की गई है। रेड के दौरान  इनकम टैक्स ऑफिसर्स को 21 कार्टन बॉक्स में कैस मिला है। इतना कैश देखकर यहां छापेमारी करने वाले अधिकारी भी आश्चर्यचकित रह गए।

आईटी डिपार्टमेंट ने देर रात बेंगलुरु में एक फ्लैट पर छापा मारा। वहां 21 गत्ते के डिब्बे नकदी से भरे हुए थे। इसकी एक तस्वीर भी सामने आ गई है। जब्त की गई करोड़ों की इस नकदी को आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आयकर विभाग की ये रेड कांग्रेस के पूर्व पार्षद के आवास और उनके रिश्तेदारों के फ्लैट की गई। आयकर विभाग के अधिकारियों ने आरटी नगर में दो स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें करोड़ों की नकदी मिली। यह रकम पूर्व पार्षद अश्वत्थम्मा के रिश्तेदार के फ्लैट से बरामद की गई। आरटी नगर की आत्मानंद कॉलोनी में कार्टून बॉक्स में पैक करोड़ों रुपये अब आयकर अधिकारियों ने जब्त कर लिए हैं। दरअसल, आयकर विभाग ने संदिग्ध कर चोरी के मामले में गुरुवार को बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की और नकदी बरामद की।