'हेरा फेरी 3' की चर्चा पिछले कुछ दिनों से जोरों पर है। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने ट्विटर पर परेश रावल को टैग कर फिल्म में कार्तिक आर्यन की मौजूदगी पर सवाल खड़ा कर दिया। परेश ने हां में जवाब दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की कास्ट को लेकर अपनी राय देने लगे।
इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म से अलग होने की वजह का भी खुलासा किया है। इन सबके बीच आज हम आपको कार्तिक आर्यन की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें उन्होंने बड़े सितारों की जगह ली है..!
लव आज कल 2
लव आज कल 2 का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। इस फिल्म के पहले पार्ट में सैफ अली खान ने काम किया था। दूसरे पार्ट में सैफ की जगह कार्तिक आर्यन को लिया गया है। हालांकि फिल्म पहले पार्ट की तरह हिट नहीं हुई थी। जबकि सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
भूलभुलैया 2
हेरा फेरी 3 से पहले एक और बड़ी फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली थी। इस फिल्म का नाम है भूल-भुलैया-2। साल 2007 में रिलीज हुई भूलभुलैया 2 अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। लेकिन 15 के बाद जब अनीस बज्मी ने फिल्म का निर्देशन संभाला तो अक्षय कुमार की जगह फ़िल्म में कार्तिक आर्यन ने ले ली।
आशिकी 3
आदित्य रॉय कपूर 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी के सेकेंड हाफ में नजर आए थे। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। हालांकि, वह फिल्म के तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे क्योंकि उनकी जगह कार्तिक आर्यन को फ़िल्म में लिया गया है। फिल्म की घोषणा हाल ही में की गई है। हालांकि अभी तक कार्तिक के अपोजिट किस एक्ट्रेस को लिया जाएगा इस बात की घोषणा नहीं की गई है।