बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन का आज बर्थ डे है। कार्तिक आज अपना 32वां बर्थ दे मना रहे हैं। कार्तिक के फैंस भी उनके बर्थ डे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
वहीं कार्तिक ने अपने इस खास दिन को अपने पेरेंट्स के साथ सेलीब्रेट किया। उनके मम्मी और पापा ने आधी रात को उनके लिए स्पेशल बर्थडे सरप्राइज अरेंज किया था। कार्तिक ने अब इसकी एक झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उनके माता-पिता ने उनके लिए एक बड़ा चॉकलेट केक मंगवाया था।
कार्तिक आर्यन ने घर पर अपने जन्मदिन के जश्न की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'हर जन्म में मैं आपके कोकी के रूप में जन्म लेना चाहूंगा। मम्मी-पापा, कटोरी और किकी को जन्मदिन के इस प्यारे से सरप्राइज के लिए धन्यवाद।” इन फोटोज में अभिनेता अपने माता-पिता के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और उनका पालतू कुत्ता कटोरी भी इस बड़े चॉकलेट केक के सामने है।
कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए कार्तिक आर्यन की पोस्ट के कमेंट सेक्शन अपने संदेश साझा किए हैं। कृति सेनन ने भी उनसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट का वादा किया!
कार्तिक आर्यन के खाते में भूल भुलैया 2 की सुपर सफलता के बाद, दर्शकों के लिए कई रोमांचक फिल्में हैं। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक को एक नए यानि कि पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा, जिसे उनकी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फ्रेडी के लिए कार्तिक आर्यन ने 14 किलो वजन बढ़ाया और उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे सेलिब्रिटी ट्रेनर समीर जौरा का हाथ था। फ्रेडी को 2 दिसंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
उनकी आने वाली परियोजनाओं में से एक कबीर खान की अगली अनटाइटल्ड फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता फिल्म में एक मुक्केबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट से ट्रेनिंग ली है।
कार्तिक कियारा आडवाणी के साथ अपनी अगली फिल्म सत्यप्रेम की कथा पर भी काम कर रहे हैं। वहीं कृति सेनन के साथ उनकी एक और फिल्म है शहजादा भी पाइपलाइन में है।