लोकप्रिय टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 46 साल के सिद्धांत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की एक टीम ने करीब 45 मिनट तक प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सिद्धांत कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से असम तक, क्या दिल मैं है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें आखिरी बार शो जिंदा दिल माने में देखा गया था। सिद्धांत एक फिटनेस फ्रीक थे, उन्होंने प्रशंसकों को मोटीवेट करने के लिए अपने वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

टीवी अभिनेता जय भानुशाली ने सिद्धांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सिद्धांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, तुम बहुत जल्दी चले गए। सिद्धांत ने 2017 में मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर एलिसिया राउत से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। ये उनकी दूसरी शादी थी। उन्होंने पहले 2000 में इरा सूर्यवंशी से शादी की थी, लेकिन 2015 में ही उनका तलाक हो गया था।

हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का भी हाल ही में एक जिम में वर्कआउट के दौरान निधन हो गया। इससे पहले भाभीजी घर पर है शो के अभिनेता दीपेश भान की भी वर्कआउट के दौरान मौत हो गई थी।