कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने वाले कटरीना और विक्की जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर पोस्ट करते हैं तो फैन्स उन पर प्यार बरसाने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
कुछ दिनों पहले ही दोनों की जोधपुर में वेकेशन के दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो हुई थीं। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस पति विक्की कौशल और अपनी सास के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। कटरीना बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
कटरीना की ये तस्वीरें उनके फैन क्लब 'गॉर्जियस कैटरीना' के पेज पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वे हरे रंग के प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विक्की कौशल के साथ उनकी दो तस्वीरें सामने आई हैं।
पहली तस्वीर में कटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ बप्पा की तस्वीर लेते हुए पोज दे रही हैं और दूसरी तस्वीर में विक्की बप्पा को गणपति का भोग लगा रहे हैं और कटरीना आंखें बंद कर प्रार्थना कर रही हैं। इस दौरान इन दोनों के साथ कैटरीना कैफ की सास भी नजर आईं।
कटरीना कैफ की इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कैटरीना बहुत ही सम्मानित महिला हैं। लंदन में पले-बढ़े होने के बाद भी उनमें कई वैल्यूज हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों के लिए मेरे मन में सम्मान बढ़ गया है खासकर कटरीना कैफ के लिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतना खूबसूरत परिवार है, भगवान आप दोनों को खुश रखे।'
शादी के बाद कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें देखने के बाद फैन्स पूछते नजर आए कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हालांकि कटरीना और विक्की की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। कैटरीना कैफ की फिल्मों की बात करें तो उनका फोन भूत हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है। वह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी।