बॉलीवुड की क्यूट गर्ल कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को जन्मदिन था। शादी के बाद ये कैटरीना का पहला बर्थडे था।कैटरीना एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है।
कैटरीना ने अपना 39वां जन्मदिन अपनी पसंदीदा जगह मालदीव में पति विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल के साथ मनाया।
कैटरीना के जन्मदिन पर सभी करीबी दोस्तों ने उन्हें बधाई दी। कैटरीना के कुछ करीबी दोस्त भी इस मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा पति विक्की ने भी बीच पर कटरीना के साथ खूबसूरत फोटो क्लिक कर अपनी लेडी लव को बर्थडे विश किया।
सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'बर्थ डे वाला दिन' कैटरीना ने कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया।
तस्वीरों में कैटरीना और उनके दोस्तों की एक झलक दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में कैटरीना के साथ विक्की कौशल नजर नहीं आ रहे थे, बल्कि उनके साथ सनी कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ नजर आईं। इस बीच विक्की कौशल ने अपनी पत्नी के लिए स्पेशल बर्थडे पोस्ट किया।
उन्होंने कैटरीना की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'बार बार दिन ये आए, बार बार दिल ये गए' जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार..!'
कैटरीना कैमरे की तरफ देखकर खूबसूरती से मुस्कुरा रही हैं। हालांकि दूसरी, तीसरी और चौथी तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं। कैटरीना और विक्की गुरुवार को सनी और शरवारी और निर्देशक कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर के साथ मालदीव पहुंचे। हालांकि इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी एक स्टोरी पोस्ट कर कैट को बर्थडे विश किया।