कैटरीना कैफ ने अपना पहला करवा चौथ पति विक्की कौशल के साथ मनाया। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर में विक्की कौशल के साथ शादी की थी। इसके बाद से ये उनका पहला करवा चौथ था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दिन की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके साथ परिवार के बाकी लोग भी नज़र आ रहे हैं।
पहली तस्वीर में कैटरीना और विक्की को अपने घर की बालकनी पर पोज देते हुए दिख रहे हैं। वहीं एक और पिक में उन्हें विक्की के माता-पिता के साथ देखा जा सकता है। जोड़े ने एक साथ पोज भी दिया जबकि कैटरीना आखिरी फोटो में सारी रस्में निभाती दिखाई दे रही थीं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है "पहला (पहला) करवा चौथ।" प्रियंका चोपड़ा ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, "कॉग्रेजुलेशन्स ब्यूटीफुल ????," वहीं जोया अख्तर ने लिखा, "पहला करवाचौथ मुबारक।"
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी करने से पहले कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हाल ही में एक साक्षात्कार में, कैटरीना ने कहा, "शादी किसी के भी जीवन में एक बड़ा बदलाव है। अब आप एक व्यक्ति के साथ अपना जीवन साझा कर रहे हैं, और आप एक साथ रह रहे हैं। यह वास्तव में सुंदर है, वास्तव में अद्भुत है।
एक्ट्रेस ने कहा, "इस पेशे में रहने वाले किन्हीं दो अभिनेताओं के साथ हमेशा यही बात होती है, जहां लगातार ट्रेवल करना पड़ता है। आपको एक साथ कम समय मिलता है। लेकिन वे बहुत ही अद्भुत व्यक्ति हैं और मुझे लगता है कि मेरे जीवन में ऐसा व्यक्ति का होना अच्छा है।"
काम के मामले में, कैटरीना कैफ विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस में दिखाई देंगी। सिनेमाघरों में उनकी अगली रिलीज सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फोनबूथ है। वहीं अप्रैल 2023 में रिलीज़ होने के लिए सलमान खान के साथ उनके पास टाइगर 3 भी रेडी है।
वहीं विक्की कौशल मेघना गुलज़ार की सैम बहादुर में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के साथ शिरकत करेंगे। उनके पास सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उटेकर और मानुषी छिल्लर के साथ वाईआरएफ भी पाइपलाइन में हैं।