गणेश चतुर्थी के मौके पर कटरीना कैफ एक हल्के पीले रंग के एथेनिक आउटफिट में नज़र आईं। गणेश चतुर्थी के मौके पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अर्पिता खान शर्मा के घर स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। बुधवार को मुंबई में सलमान खान की बहन के आवास पर पहुंचे इस जोड़े को स्पॉट किया गया।
लवबर्ड्स ने इस विशेष त्योहार के लिए पीले रंग के आउटफिट पहने हुए थे। बात करें कैटरीना की तो उन्होंने लेमन येलो कलर का ब्रीज़ी और प्रिंटेड शरारा कैरी किया था। दूसरी ओर, विक्की मस्टर्ड यलो कलर के शॉर्ट कुर्ते में बेहद स्मार्ट लग रहे थे।
Ganpati Bappa Morya! #SalmanKhan, #KatrinaKaif & #VickyKaushal celebrate the festival together. Watch this inside video of #ArpitaKhan’s star-studded #GaneshChaturthi celebrations. #Pinkvilla #HappyGaneshChaturthi #GaneshChaturthi2022 #RiteishDeshmukh #AyushSharma pic.twitter.com/WbqkHTtR6m
— Pinkvilla (@pinkvilla) September 1, 2022
कैटरीना का शरारा सेट तरुण तहिलियानी की वार्डरोब से लिया गया था। एक्ट्रेस ने एक ऐसा आउटफिट चूज़ किया था जिसमे बारीक प्रिंट थे। थ्री-पीस के इस सेट में एक शरारा और कुर्ती शामिल थी जिसमें रेशम और ज़री की कढ़ाई की गई थी, इसमें एक पतला ब्रोकेड का बॉर्डर भी लगाया गया था।
शरारा पैंट और दुपट्टे की मैचिंग पेयर के साथ कैटरीना ने झुमके कैरी किए और अपने ट्रेडिशनल लुक को कम्पलीट किया। कैटरीना की इस ड्रेस की कीमत 89,900 रुपये है। इसे डिजाइनर तरुण तहिलियानी की वेबसाइट से ऑनलाइन भी ऑर्डर किया जा सकता है।