बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। कैटरीना पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, कारण उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही सुर्खिया हैं। असल में एक्ट्रेस अचानक ही लाइमलाइट से दूर हो गई थीं।
इतना ही नहीं कैटरीना ने सोशल मीडिया से भी ब्रेक ले लिया है। इसी वजह से फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे। इस समय कैटरीना कैफ और पति विक्की कौशल कटरीना का बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंच गए हैं। जहां वे बर्थडे के साथ कपल लॉन्ग वीकेंड भी स्पेंड करेंगे।
शादी के बाद कटरीना कैफ का यह पहला जन्मदिन है और इस बर्थडे को खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए कैटरीना कैफ पति के साथ मालदीव के लिए रवाना हो गई हैं। बीते दिन इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सनी कौशल, शरवारी वाला, कबीर खान और मिनी माथुर भी कपल के साथ दिखाई दिए थे।
एयरपोर्ट पर सभी कूल कैजुअल्स में नजर आए। वहीं कैटरीना ऑरेंज स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में थीं, उन्होंने अपने बाल भी खुले रखे थे। वहीं ब्लैक टी-शर्ट, ऑलिव ग्रीन शर्ट और ग्रे ट्राउजर में विक्की काफी नॉर्मल लग रहे थे। मालदीव जाते समय कपल ने एयरपोर्ट पर हाथ पकड़कर पोज दिए।
वहीं बात करें वर्कफ्रंट की तो कैटरीना आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' में नजर आई थीं। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग मूवी 'फोन भूत' में नजर आएंगी। इसके अलावा कैटरीना विजय सेथुपथी के साथ 'मेरी क्रिसमस' और सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगी।