कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली 'फिल्म 'फोन भूत' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आने वाली हैं। ऐसे में तीनों स्टार्स जमकर मूवी का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार शाम 'फोन भूत' का नया गाना 'काली तेरी गुत' रिलीज हुआ। इस दौरान मुंबई के जुहू स्थित होटल में डायरेक्टर गुरमीत सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची, जहरा खान सहित फिल्म की क्रू मेंबर की मौजूद रहे।
ढोल गाने को लॉन्च किया गया। इस मौके पर कैटरीना कैफ ने ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा भी किया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान कटरीना ब्लैक वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। गाने 'काली तेरी गुत' की बात करें तो इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर जबरदस्त भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वहीं कटरीना कैफ की एंट्री होती है जो भूत बनकर दोनों के साथ डांस करती हैं।
गाने के वीडियो में कटरीना कैफ ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं जिसमें वो बवाल मचा रही हैं। इस गाने में तीनों की तीगडी सोशल मीडिया पर छा रही है। 'फोन भूत' की रिलीज डेट की बात करें तो 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।