बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की और एक-दूसरे को विश किया। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा, 'माई रे ऑफ लाइट हैप्पी वन ईयर।'
कटरीना-विक्की ने 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे थे।
विक्की कौशल ने भी कैटरीना के लिए एक रोमांटिक कैप्शन शेयर किया है
कटरीना के साथ कुछ फोटोज शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन दिया, 'समय पंख लगाकर उड़ जाता है लेकिन मेरा प्यार आपके साथ सबसे जादुई तरीके से उड़ता है। शादी के एक साल पूरे होने पर बधाई। मैं तुम्हें उससे कहीं ज्यादा प्यार करता हूं जिसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकते।
कैटरीना-विक्की ने शादी से पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। फोटोज में कैटरीना अपने पति विक्की के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
कैटरीना और विक्की ने पिछले साल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की थी। दोनों 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। जबकि विक्की 'सैम बहादुर', 'गोविंदा नाम मेरा' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आएंगे।