बिग-बी अमिताभ बच्चन का सदाबहार टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) जल्द ही छोटे परदे पर वापसी कर रहा है। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के 14 वे सीजन का प्रोमो रिलीज किया गया है। नए सीज़न में पुरस्कार राशि के साथ ही नया पड़ाव भी जोड़ा गया है जो दर्शकों को उत्साहित करेगा।
शो के नए प्रोमो में महानायक अमिताभ बच्चन ने एक नए पड़ाव और केबीसीके नए सीज़न की पुरस्कार राशि में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। जी हां, कौन बनेगा करोड़पति 14 की पुरस्कार राशि में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब शो की जैकपॉट प्राइज मनी को सात करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपये किया गया है।
यही नहीं अब अगर आप 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का गलत जवाब भी देते हैं तो आपको 3.20 लाख रुपये की बजाय 75 लाख रुपये मिलेंगे। यह बदलाव भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर केबीसी में जुड़ रहा है।
On the occasion of India's 75th year of Independence, we are adding a new rule!
— Sony TV UK (@sonytvuk) July 11, 2022
Stay tuned for further updates on #KaunBanegaCrorepati14 #AmitabhBachchan #SonyTV #KBC #KBC14 #KaunBanegaCrorepati pic.twitter.com/fJECI5KRuY
कौन बनेगा करोड़पति 14 के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन हॉट-सीट पर बैठे प्रतियोगी के साथ केबीसी खेलते नज़र आ रहे हैं। जब प्रतियोगी 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीतटा है तो उसके बाद वो कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि वो शो में कैसे आगे बढ़ना चाहेंगे। अगला सवाल 7.5 करोड़ रुपये का है।
हॉट-सीट प्रतियोगी को अपने पड़ोसियों और शुभचिंतकों का फ्लैशबैक मिलता है जो उसे बताते हैं कि यदि वह गलत उत्तर देता है, तो उसे केवल 3.20 लाख रुपये मिलेंगे जो कि एक बहुत बड़ा नुकसान है, और उसे इसी राशि से संतोष करना चाहिए। इस पर अमिताभ बच्चन उसे बताते हैं कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर केबीसी में एक और पड़ाव जुड़ा है। अब अगर कोई कंटेस्टेंट गलत जवाब भी देता है, तो भी वो 75 लाख रुपये अपने साथ ले जा सकेगा।