रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र का पहला गाना 'केसरिया' का विडियो रिलीज हो गया है। रणबीर और आलिया, हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल रील एंड रियल लाइफ दोनों में ही एक-दूसरे के साथ परफेक्ट लगते हैं।
गाने का वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे फ़िल्म के ज्यादातर गानों की शूटिंग बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की गई है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ डेट 9 सितंबर 2022 है।
रणबीर और आलिया की फिल्म का पहला गाना आखिरकार आउट हो गया है। जी हां..! हम बात कर रहे हैं फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के पहले गाने 'केसरिया' की। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री कमाल की है।
रणबीर और आलिया की ये एक साथ पहली फिल्म है। जिसमें दोनों रोमांटिक बांड शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत इसी फिल्म से हुई थी। इस फिल्म के बनने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
रिलीज होने के बाद केसरिया तेजी से वायरल हो रहा है और इसके दर्शक भी बढ़ रहे हैं। केसरिया गाने को 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है।