KGF 2 ने पहले हफ्ते में बनाया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन:
साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 की बंपर कमाई जारी है। फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। केजीएफ 2 ने अपने पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ रुपये जुटाकर सबको चौंका दिया है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह फिल्म हिंदी पट्टी में इतनी बड़ी कमाई कर लेगी।
KGF 2 ने कितने करोड़ कमाए?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर करते हुए लिखा- केजीएफ 2 ने पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है। KGF 2 Post Pandemic सिर्फ 8 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। केजीएफ 2 एक ब्लॉकबस्टर है। फिल्म ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। इसके बाद से फिल्म की कमाई का ग्राफ कम नहीं हुआ है। फिल्म ने शुक्रवार को 46.79 करोड़ रुपये, शनिवार को 42.90 करोड़ रुपये, रविवार को 50.35 करोड़ रुपये, सोमवार को 25.57 करोड़ रुपये, मंगलवार को 19.14 करोड़ रुपये, बुधवार को 16.35 करोड़ रुपये और गुरुवार को 13.58 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी
फिल्म की कुल कमाई एक हफ्ते में 260 करोड़ को पार कर 268.63 करोड़ पर पहुंच गई है। यश की फिल्म केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने कई बेंचमार्क सेट किए हैं। 7 दिनों में 250 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने जा रही है। तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में 300 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।
#KGF2 has RECORD-SMASHING *extended Week 1*... Now HIGHEST GROSSING FILM [post pandemic] in *just 8 days*... BLOCKBUSTER... Thu 53.95 cr, Fri 46.79 cr, Sat 42.90 cr, Sun 50.35 cr, Mon 25.57 cr, Tue 19.14 cr, Wed 16.35 cr, Thu 13.58 cr. Total: ₹ 268.63 cr. #India biz. #Hindi pic.twitter.com/BJaAlVcafY
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2022