भोपाल: राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत गत 14 अगस्त 2023 को मप्र कीर समाज कल्याण बोर्ड गठित किया था, लेकिन दो माह बाद अब इसका नाम बदलने की अधिसूचना जारी की गई है तथा यह नाम मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड कर दिया है।
इस बोर्ड के अध्यक्ष सीहोर जिले की रेहटी तहसील के ग्राम महागांव निवासी गयाप्रसाद कीर बनाये गये हैं जबकि हरदा के भागीरथ प्रसाद कीर, भोपाल के जेपी कीर, सीहोर के सालिकराम कीर तथा इंदौर के ईश्वर सिंह कीर सदस्य बनाये गये हैं।