शाहरुख खान की गॉर्जियस वाइफ गौरी खान का अलग ही चार्म है। वह फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं, लेकिन मूवी में नजर नहीं आतीं। किंग खान की वाइफ इंटिरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में कमाल का काम करती हैं। उनकी पहचान बेहतरीन इंटिरियर डिजाइनर के रूप में तो है ही, अब वह होस्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। यह बिलकुल सच है और इस बात का खुलासा किया है किंग खान यानी कि शाहरुख खान ने। गौरी खान तकरीबन 15 वर्षों से इंटिरियर डिजाइनिंग कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अब वह जल्द ही इसी पर आधारित अपना एक शो लेकर आ रही हैं और वह इसे खुद की होस्ट करेंगी। शो का नाम होगा 'ड्रीम होम विथ गौरी खान।' शाहरुख ने बीवी गौरी खान के इस शो को प्रोमो शेयर किया है। अपनी वाइफ के शो का प्रोमो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, वह प्रोजेक्ट जो मेरे दिल के बहुत करीब है। घंटों की डिजाइनिंग और किसी घर को खूबसूरत सा मेकओवर देना। यह एक जर्नी है। ड्रीम होम विथ गौरी खान में वाइफ को होस्ट करता देखने के लिए उत्साहित हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

शाहरुख ने डिटेल शेयर कर बताया कि यह शो 16 सितंबर, 2022 से शुरू हो रहा है। इसे मिर्ची प्लस ऐप और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस शो में शाहरुख और गौरी के क्लोज फ्रेंड्स और टॉप बॉलीवुड सेलेब्रिटी दिखेंगे। इसमें कटरीना कैफ, फराह खान, कबीर खान, मलाइका अरोड़ा, आदि नाम शामिल हैं। यह सभी गौरी को बताएंगे कि उन्हें किस तरह से अपना घर डिजाइन किया हुआ चाहिए और गौरी उनकी डिमांड के अनुसार घर को वैसे ही डिजाइन करेंगी।