‘महाकाल लोक’ का आज लोकार्पण होने जा रहा है। महाकाल लोक दिन में जितना खूबसूरत नजर आ रहा है, रात में भी उतना ही आकर्षक भी दिखाई दे रहा है। यहां पर विभिन्न प्रकार की 7 हजार से अधिक लाइट्स लगाई गई हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स में महाकाल लोक का सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। सोशल मीडिया पर भी रोशनी से जगमगाते महाकाल लोक की तस्वीरें और वीडियो जमकर पसंद और शेयर किये जा रहे हैं। 

Image

महाकाल लोक के लिए बिजली की आपूर्ति के भी अलग इंतज़ाम किये गए हैं। यहां 450 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए हैं। इससे परिसर के 80 प्रतिशत भू-भाग में रोशनी की जाएगी। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे व 15 पीटीजेड कैमरे भी लगाए गए हैं।  

महाकाल लोक में चार खूबसूरत वाटिकाएं भी विकसित की गई हैं। जो जीवन का संदेश देने के साथ अपनी सुंदरता से लोगों को आकर्षित करेंगी।

Image

संध्या वाटिका : फैसिलिटी सेंटर के नजदीक संध्या वाटिका बनाई गई हैं। वाटिका के बीच आदि शिव योग मुद्रा में विराजित हैं। आसपास से इसे बेलों से ढांका जा रहा है। इसके पीछे पर्वत का दृश्य बनाया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार की लाइटिंग़ की गई है। वाटिका पूरी तरह तैयार होने पर यहां दिन में भी रात होने जैसा आभास होगा, इसे नाइट गार्डन कहा जा रहा है, जो देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

हरिहर वाटिका: भगवान शिव और विष्णु से जुड़ी गाथाओं और शिवांश को मूर्तियों के रूप में यहां पर प्रदर्शित किया गया है।

त्रिदेवी वाटिकाः यहां मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां पार्वती की मूर्तियां हैं। दर्शाया गया है, कि इनके बिना शिव भी कार्य में असमर्थ ही रहते हैं।

वृंदावन वाटिका: इस वाटिका में मूर्ति की जगह श्यामा तुलसी के पौधे लगाए हैं।