बॉलीवुड के किंग खान बहुचर्चित फिल्म पठान आज बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो चुकी है। शाहरुख खान इस फिल्म के साथ चार साल के बाद वापसी कर रहे हैं। यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है जिसमें आपको सस्पेंस के साथ-साथ काफी एक्शन देखने को मिलेगा।
फिल्म की कहानी पठान यानी शाहरुख खान की है। जो बड़े पर्दे पर देखने लायक है। इसमें दीपिका और जॉन भी दमदार नजर आ रहे हैं। कहानी को भी बखूबी ट्रीट किया गया है। फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है। जिसकी वजह से फ़िल्म की कहानी भी इससे बहुत अलग नहीं है।
फिल्म में पठान एक एजेंट हैं। जिन्हें देश की सुरक्षा से जुड़ा एक खास मिशन सौंपा गया है। अब या मिशन कैसे पूरा होता है यही फिल्म की खासियत है। फिल्म में दीपिका पादुकोण शाहरुख के इस मिशन को पूरा करने में मदद करती हैं और दोनों को टक्कर लेना है जॉन अब्राहम से।
बड़ी बात यह है कि फिल्म सिर्फ पठान यानि शाहरुख़ ख़ान को लेकर चर्चित है लेकिन जॉन अब्राहम अकेले ही दीपिका और शाहरुख पर भारी दिखाई देते हैं। फिल्म में जॉन दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में सफल हैं।
फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नहीं है लेकिन जिस तरह से इसे ट्रीट किया गया है वो देखने लायक है। सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की कहानी को पर्दे पर बखूबी पेश किया है। खासतौर पर शाहरुख खान इसके हर फ्रेम में कमाल के लग रहे हैं। फिल्म में एक्शन, ट्विस्ट और टर्न काफी मजेदार हैं।
फिल्म के फर्स्ट हाफ को देखकर लगता है कि कहानी पुरानी है और इसे एक्सपोज करने के लिए दीपिका पादुकोण हैं। लेकिन फिल्म का सेकेंड हाफ आपका खूब मनोरंजन करता है और इसमें दिए गए ट्विस्ट आपको हैरान कर देते हैं। फिल्म देखने के बाद आप कहेंगे कि यह फुलटू पैसा वसूल है।