सिंगर मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है, लेकिन फैन्स के मन में मीके की दुल्हनियां को लेकर अभी भी कई सवाल बने हुए हैं। आखिरकार मीका की दुल्हनियां आकांक्षा पुरी कौन हैं? कहां से हैं और भी कई सवाल फैन्स के मन में उमड़ रहे हैं। तो इसका जवाब हम आपको दिए देते हैं।
आकांक्षा पुरी मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, इनका जन्म 26 जुलाई 1988 को इंदौर में ही हुआ था, उनकी बचपन इंदौर में ही बीता वहीं उन्होंने अपनी स्कूलिंग इंदौर के एक स्कूल से की और ग्रेजुएशन भी वहीं से किया। उनके पिता आरके पुरी एक रिटायर्ड एसीपी हैं, जबकि उनकी मां चित्रा पुरी एक गृहिणी और एस्ट्रॉलॉजर हैं। पर्दे पर आने से पहले वो किंगफिशर एयरलाइंस के लिए एक एयर होस्टेस के रूप में काम करती थीं।
आकांक्षा पुरी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। आकांक्षा मुख्य रूप से मलयालम, तमिल और बॉलीवुड सिनेमा में काम करती है। उन्होंने 2013 में फिल्म "एलेक्स पांडियन" से अपनी शुरुआत की, जो एक तमिल फिल्म थी। बाद में 2015 में, उन्होंने फिल्म "कैलेंडर गर्ल्स 2015" से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
आकांक्षा पारस छाबड़ा के साथ भी लंबे समय तक रिलेशन में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, आकांक्षा पारस छाबड़ा के कपड़े, जूते, मकान किराया सबके लिए पैसा देती थीं यहां तक कि वो पारस को अपनी मां के दूर रहने के लिए भी पैसा देतीं थीं।
आकांक्षा पुरी की कुछ ख़ास फ़िल्मों में एलेक्स पांडियन (तमिल, 2013), तिहाड़ (तमिल, 2014), भगवान की स्तुति करो (मलयालम, 2014) लोड्डे (कन्नड़, 2015) साम्राज्यम II: कंदर का पुत्र (मलयालम। 2015), कैलेंडर गर्ल्स (बॉलीवुड, 2015) अमर अकबर एंथनी मलयालम, 2015), एक्शन (तमिल, 2019) हैं।
आकांक्षा पुरी के बारे में कुछ खास फैक्ट
• वो कैलेंडर गर्ल के लिए पहली पसंद नहीं थीं, ये रोल सबसे पहले मेघना राज को ऑफर किया गया था।
• 2017 में, वह श्रेया सिंघल के साथ वीडियो एलबम जहां तुम हो में भी आकांक्षा नज़र आईं थीं। विध्नहर्ता गणेश में आकांक्षा पार्वती के रूप में भी दिखाई दी थीं।
तो अब तो आपको मिका सिंह की होने वाली दुल्हन के बारे में काफी जानकारी मिल गई होगी।