एक्ट्रेस तापसी पन्नू पैपराजी से नाराज हो गई हैं। उनकी पैपराजी से बहसबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस एक फोटोग्राफर को उनके साथ तमीज से बात करने को कहती है। तापसी पन्नू मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में अपनी फिल्म दोबारा के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, तभी ये सारा ड्रामा हुआ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी प्रमोशनल इवेंट में लेट पहुंची थीं। पैपराजी काफी देर से उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही एक्ट्रेस वेन्यू तक पहुंचीं तो वो फोटोज देने से मना करने लगीं, फिर जब पैपराजी ने इसकी शिकायत की तो तापसी पन्नू भड़क गईं। वीडियो में देखा जा सकता है, कि वेन्यू पर आते ही तापसी सीधे अंदर जाती दिखीं। जबकि पैपराजी पीछे से तापसी को बुला रहे हैं, फोटोज के लिए तापसी को रोक रहे हैं।
WATCH🎥 | #TaapseePannu gets into argument with paparazzi at 'Dobaaraa' event; says, 'actor hi hamesha galat hota hai'. #Taapsee got into an argument with the paparazzi after they complained that she arrived late at an event for her film '#Dobaaraa' & did not stop for photographs pic.twitter.com/F6UOHm4Kcn
— Bollywood Buzz (@CricBollyBuzz) August 9, 2022
वीडियो में तापसी को कहते सुना जा सकता है- मुझे जो बोला गया मैं कर रही हूं। आप मेरे पर क्यों चिल्ला रहे हो? मुझसे तमीज से बात कीजिए, मैं अपना काम कर रही हूं। मुझे जहां बुलाया जाता है मैं समय पर आती हूं।आप मुझसे तमीज से बात करेंगे तो मैं भी तमीज से बात करूंगी।
इस दौरान तापसी की टीम उन्हें शांत होने को कहती हैं। तब वे पैपराजी को बोलती हैं- कैमरा तो मुझ पर है, तो मेरी ही साइड दिख रही है। अगर कैमरा आपके ऊपर होता तो मालूम पड़ता आपने कैसे बात की है। अंत में तापसी हाथ जोड़कर कहती हैं- आप ही हमेशा सही होते हो, एक्टर ही हमेशा गलत होता है।
बात करें तापसी की फ़िल्म दोबारा की तो इसे लेकर तापसी काफी एक्साइटेड है। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। मूवी 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।