BJP ने मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव के खिलाफ बीजेपी ने 'नेताजी' के शिष्य और शिवपाल यादव के खास रहे रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है। शिवपाल यादव जसवंत नगर से विधायक हैं और रघुराज शाक्य भी यहीं से आते हैं।
2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने रघुराज शाक्य के लिए अखिलेश यादव से इटावा सदर सीट मांगी थी, लेकिन जब यह सीट भी शिवपाल यादव को नहीं दी गई तो रघुराज शाक्य बिना किसी शर्त बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि BJP ने रघुराज शाक्य को टिकट नहीं दिया था, लेकिन अब उन्हें मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया गया है, इसके बाद इस सीट के लिए लड़ाई और भी दिलचस्प होती दिखाई दे रही है।
अब रघुराज शाक्य के मैदान में उतरने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। रघुराज शाक्य शिवपाल यादव का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। अगर BJP जसवंतनगर, भोगगांव और मैनपुरी सदर में अपनी स्थिति मजबूत करती है तो अखिलेश यादव के लिए ये लड़ाई आसान नहीं होगी।
भोगगांव और मैनपुरी सीट पर BJP का कब्जा है, जबकि शिवपाल यादव जसवंतनगर से विधायक हैं और रघुराज शाक्य भी यहीं से आते हैं। रघुराज शाक्य, मुलायम सिंह यादव कभी बेहद करीबी थे और शिवपाल यादव के सबसे अहम शख्स थे, लेकिन अब वे BJP के साथ हैं। BJP को उम्मीद है कि शिवपाल यादव का समर्थन रघुराज शाक्य को भी मिलेगा।
रघुराज शाक्य खुद को मुलायम बताते रहे हैं और हमेशा मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं। ऐसे में मुकाबला बहू और शिष्य के बीच होने वाला है। BJP पहले से ही मैनपुरी में शाक्य चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है, लेकिन इस बार उसका मुकाबला समाजवादी पार्टी के भीतर चर्चित नाम डिंपल यादव से है, इसके लिए परिवार पूरी ताकत झोंक देगा।
इस साल फरवरी में भाजपा में शामिल होने से पहले रघुराज शाक्य सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा चुनाव भी जीता था। रघुराज शाक्य ने 27 जनवरी 2017 को सपा से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद रघुराज शाक्य शिवपाल सिंह यादव के प्रसपा में शामिल हो गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में रघुराज शाक्य इटावा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन सपा ने यहां से सर्वेश शाक्य को मैदान में उतारा। इस वजह से रघुराज शाक्य पीआरएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। अब बीजेपी ने मैनपुरी सीट से रघुराज को मैदान में उतारा है।