बरेली की बर्फी फेम एक्ट्रेस कृति सेनन न सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने फैशन स्टेटमेंट से भी फैंस का दिल जीत लिया है। कृति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव  रहती हैं और वह अपने फैंस के साथ अपने रोजमर्रा की जिंदगी की चीजें अक्सर शेयर करती रहती  हैं।  

शहजादा एक्ट्रेस कृति सेननने अपने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी कई खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों में कृति ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है जिस पर ब्लैक कलर के डॉट्स हैं। इस  शॉर्ट ड्रेस  में कृति बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

मिमी एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ ब्लू लाइनर लगाया हुआ है और अपने बालों को बांधा हुआ है। कृति इस ओवर ऑल लुक में बहुत ही प्यारी और एलीगेंट लग रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृति सेनन  ने कैप्शन में दो तितलियां बनाई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

कृति के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर  लोग एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक पांच लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।  

एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, आप बिलकुल ब्लू बेरी लग रही हैं।