फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को बेल मिल गई है। केआरके आज नौ दिनों के बाद जेल से बाहर आने वाले हैं। उनके वकील ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे आज यानी गुरुवार को ठाणे जेल से बाहर आ सकते हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केआरके  को दो मामलों में दोषी मानते हुए उनकी गिरफ़्तारी की गई थी, जिनमें छेड़छाड़ और अक्षय कुमार, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा व अन्य लोगों के बारे में उनकी ओर से किए गए अपमानजनक ट्वीट को लेकर थी।अब केआरके दोनों ही मामलों से बरी हो गए हैं।

केआरके को छेड़खानी के मामले में 6 सितंबर को ही ज़मानत दे दी गई थी। बोरीवली मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत देते हुए कहा, 'मैंने सोच-समझकर याचिकाकर्ता के लिखित और मौखिक तर्क पर विचार किया। ये जानने वाली बात है, कि  ट्वीट के आधार पर दर्ज किया गया अपराध साल 2020 का है। इसलिए, इस तरह के मामलों में जमानत देने की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुए, निश्चित रूप से आरोपी कुछ शर्तों के आधार पर जमानत पर रिहाई दी जा सकती है।”

कोर्ट ने शर्तें लगाते हुए कहा, कि ''आरोपी को निर्देश दिया जाता है कि वह अदालत में 15 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर पर्सनल बॉन्ड या नकदी के रुप में जमा कराकर जमानत पर रिहा हो सकते हैं। लेकिन आरोपी को दूसरे और चौथे सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच चार्जशीट दाखिल होने तक या 60 दिनों के लिए, जो भी हो, संबंधित पुलिस स्टेशन में उपस्थित होना होगा।