आज महाशिवरात्रि है, हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। कश्मीरी पंडितों में महाशिवरात्रि को हेराथ कहा जाता है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने पूरे परिवार के साथ शिव जी की पूजा की l कुणाल खेमू ने इस पूजा का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है l
कुणाल खेमू ने बजाया शंख
इस वीडियो में कुणाल खेमू शंख बजाते नजर आ रहे हैंl कश्मीरी पंडितों के इस महान पर्व 'हेराथ' का अर्थ है हररात्रि या शिवरात्रि। कहा जाता है कि कश्मीरी पंडित पूरे तीन दिन महाशिवरात्रि मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव को परिवार सहित घर में स्थापित किया जाता है और धूमधाम से उनकी पूजा की जाती है।
अभिनेता ने परिवार के साथ की पूजा
कुणाल खेमू भी अपने पूरे परिवार के साथ 'हेराथ' की पूजा करते नजर आ रहे हैंl इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हेराथ मुबारक, मैं आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, शांति, खुशी, प्यार और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। भगवान शिव को नमन। इस वीडियो में सोहा अली खान कुणाल के बगल में बैठी नजर आ रही हैं और पीछे उनकी बेटी इनाया भी नजर आ रही हैl