मशहूर अभिनेता आमिर खान ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हश्र होगा। लाल सिंह चड्ढा ने आमिर और मेकर्स की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 13 दिनों में 60 करोड़ आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।
जहां एक हफ्ते में 59 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने गंगूबाई काठियावाड़ी (7.47 मिलियन), भूल भुलैया 2 (5.88 मिलियन), द कश्मीर फाइल्स (5.7 मिलियन) के बिजनेस को पीछे छोड दिया है। इंटरनेशनल मार्केट में लाल सिंह चड्ढा के अच्छे बिजनेस को देखकर मेकर्स ने जरूर राहत की सांस ली होगी।