आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लाल सिंह चड्ढा को लोगों ने रिलीज़ होने से पहले ही नकारना शुरु कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर आमिर खान के पुराने बयान को याद कर इसका तीखा विरोध हो रहा है। साथ ही हॉलीवुड फिल्म की कॉपी होने के कारण भी फिल्म की जमकर आलोचना की जा रही है।
लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले देश में असहिष्णुता को लेकर दिया गया आमिर खान का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसके चलते ही फिल्म के बॉयकॉट की मांग की जा रही है।
#India & all #Indian public will gonna teach you lesson of life this time again Mr. #AmirKhan for insulting #Hindus again & again.#LalSinghChaddha #BoycottLaalSinghChaddha #BoycottbollywoodForever #BoycottBollywood #Lalsinghchadda #AamirKhan #Bollywood #BollywoodBubble #movies https://t.co/g8yBPbw8eI
— Gaurav Mehta 🇮🇳 गौरव मेहता (@gmjecks) July 29, 2022
यह फिल्म टॉम हैंक्स अभिनीत 1994 की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप की कॉपी बताई जा रही है। लाल सिंह चड्डा का डिजिटल ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद, टॉम हैंक्स और फॉरेस्ट गंप ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। आमिर को टॉम हैंक्स की नकल करने को लेकर भी ट्रोल किया जा रहा है।
India is unsafe" - Amir Khan.
— Abhishek pandey (@Abhishe43257949) July 30, 2022
So we will Boycott#Lalsinghchadda #lalsinghchadha pic.twitter.com/ANxG6Mgl9x
जबकि कुछ यूजर्स आमिर के प्रदर्शन को 'धूम 3 और पीके का विस्तार' कह रहे हैं। अन्य लोग हैंक्स की फिल्म का रीमेक बनाने को एक बड़ी ग़ल्ती मान रहे हैं।
एक यूजर ने आमिर की फिल्म को एक ख़राब रीमेक बताया, #LalSinghChaddhaTrailer ट्रेलर देखने के बाद लोग #ForestGump का हिंदी डब वर्जन सर्च कर रहे हैं।
Instead of #laalsinghchadda i will watch #ForestGump again. What a brainless lot The top layer of Bollywood is!!! Engineering me topo maarke project complete karne jaisi movie banate rahte hai.Amir seems hell bent on acting like @tomhanks but falls flat.#LalSinghChaddhaTrailer
— GAURAV RANADE GRANADE 💣 (@GUARSEED) May 29, 2022
लोगों को आमिर नकली उच्चारण पसंद नहीं आया। यह उन लोगों को अच्छा लगेगा जिन्होंने टॉम हैंक्स को ऐसा करते हुए नहीं देखा है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इस क्रिंग उच्चारण के आदी होने में थोड़ा समय लगेगा। वहीं आमिर को जवान दिखाने के लिए इस्तेमाल किए गए vfx भी सहज नहीं लगते।
ट्रेलर में लाल सिंह नाम के लड़के के जीवन का सार दिखाया गया है, जो शारीरिक रूप से विकलांग था, लेकिन विश्वास की शक्ति के साथ, वह अपनी विकलांगता पर काबू पाता है और देश के दुश्मनों से युद्ध करता है। प्रोमो में करीना कपूर खान के साथ लाल के रोमांस को दिखाया गया है। ट्रेलर से पहले, लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने फिल्म के दो गाने कहानी और मैं की करां रिलीज किए हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं और यह अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।